गया जी : एक ही रात दो घरों में चोरी, आठ लाख के जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

गया जी के कोंच प्रखंड में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए. चोर नई बहू के गहने भी ले उड़े. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गया जी के कोंच प्रखंड की श्रीगांव पंचायत अंतर्गत सलोनी बिगहा गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित राजेश यादव ने बताया कि रात करीब दो बजे चोर घर के बगल में बने करकटनुमा दालान के सहारे छत पर चढ़े. इसके बाद छज्जे पर लगे बिजली के बल्ब को निकालकर अंधेरा कर दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए. चोर घर में रखे अलमारी व बक्से से करीब आठ लाख रुपये के जेवर तथा 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

नई बहू के गहने भी ले उड़े चोर

परिजनों ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे और बेटी की शादी हुई थी, जिसके कारण नई बहू के गहने घर में ही रखे हुए थे. गुरुवार सुबह नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई.

पहले दूसरे गांव में चोरी का किया प्रयास

ग्रामीणों के अनुसार, इसी चोर ने वारदात से ठीक पहले प्यारेचक गांव निवासी दिनेश यादव के घर में भी घुसने का प्रयास किया था. हालांकि, वहां बक्सा तोड़ने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए, जिससे चोर वहां से भाग निकला और बाद में सलोनी बिगहा में जाकर इस घटना को अंजाम दिया.

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का भरोसा दिया.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >