गया जी : खिजरसराय में बंद पड़े स्कूल भवन में चोरी, 25 पंखे और पूरी बिजली वायरिंग ले उड़े चोर

गया जी के खिजरसराय में एक बंद पड़े निजी स्कूल को निशाना बनाया गया, जहां चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. विद्यालय की खिड़की का ग्रिल तोड़कर घुसे चोरों ने 25 सीलिंग पंखे और बिजली की पूरी वायरिंग चुरा ली. इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव स्थित एक बंद पड़े निजी विद्यालय भवन में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने भवन की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगे 25 सीलिंग पंखों के साथ-साथ पूरी विद्युत वायरिंग का तार भी निकाल लिया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विद्यालय स्थानांतरित होने के बाद बंद था भवन

जानकारी के अनुसार, उक्त भवन में पहले विवेक शिशु निकेतन नामक आवासीय विद्यालय संचालित होता था. विद्यालय के नए भवन में स्थानांतरित हो जाने के बाद यह भवन बंद पड़ा था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

मकान मालिक द्वारा थाना में आवेदन और आशंका

भवन के मालिक गया सिंह ने खिजरसराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. अपने आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि बाजार के कुछ दुकानदारों द्वारा चोरी किए गए पंखों की खरीद-बिक्री की गई है.

उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

स्थानीय लोगों की चिंता और असामाजिक तत्वों के हौसले

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े भवनों में लगातार चोरी की घटनाएं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस जांच

थानाध्यक्ष गिरधर उपाध्याय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh ranjan khijarsaray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >