गया जी : एक ही परिवार के यहां चौथी बार चोरी, लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

गया जी के सरेवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों के सामान, नकदी और जेवरात चुरा लिए. यह एक ही परिवार के घर में चौथी बार चोरी की घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

Gaya Ji Crime News : गया जी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के सरेवा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान, नकदी और जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.

एक ही घर में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

सरेवा गांव निवासी दरोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह के घर चोरी की यह चौथी घटना बतायी जा रही है. उनके पुत्र दीपक सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उनके घर में तीन बार चोरी हो चुकी है. शनिवार की देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और घर में रखे कीमती सामान, नकदी तथा जेवरात लेकर फरार हो गये. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी.

चोरी गए सामान का आकलन और ग्रामीणों का आक्रोश

दीपक सिंह ने बताया कि इस बार भी चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सामान और जेवरात सहित नकदी की चोरी की है. हालांकि, चोरी गये सामान और नकदी की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है.

लगातार एक ही घर में चौथी बार चोरी की घटना सामने आने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके.

पुलिस जांच और थानाध्यक्ष का बयान

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है. उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल में पता चला है कि चोरी का प्रयास किया गया है. पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >