महिला की हत्या कर मंझौली पहाड़ी के पास फेंका शव

सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर करजरा स्टेशन से पश्चिम मंझौली पहाड़ी के निकट उसके शव को फेंक दिया.

वजीरगंज. सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर करजरा स्टेशन से पश्चिम मंझौली पहाड़ी के निकट उसके शव को फेंक दिया. मंगलवार की सुबह शव देखे जाने पर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने वजीरगंज थाने की पुलिस को दी. इस घटना को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और मामले की त्वरित छानबीन को लेकर एफएसएल व डॉग स्क्वाड को वहां भेजा. घंटों छानबीन करने के बावजूद वजीरगंज थाने की पुलिस शव की पहचान करने में असमर्थ रही. इसके बावजूद पुलिस टीम ने महिला का फोटो पुलिस ग्रुप में डाल दिया, ताकि उसकी पहचान हो सके. साथ ही स्थानीय चौकीदार व अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना पुलिस ने दी, ताकि उसकी पहचान हो सके. इधर, वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकेटेश्वर ओझा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है. एसएसपी के निर्देश पर तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया है. उक्त टीम के द्वारा इस कांड में संभावित सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है तथा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन किया जा रहा है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >