बाइक चोरी का प्रयास कर रहे वार्ड सदस्य के पुत्र को ग्रामीणों ने पकड़ा

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को बाइक सहित हिरासत में लेकर थाने लायी

फोटो-गया-फतेहपुर-01- जांच करते हुए प्रतिनिधि,फतेहपुर सोमवार की देर रात फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को बाइक सहित हिरासत में लेकर थाने लायी. ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना घवाचक गांव के मंदिर के पास की है. जहां चरोखरी निवासी शैलेंद्र कुमार की बाइक खड़ी थी. आरोपित युवक ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुराने की कोशिश की. लेकिन, लोगों की नजर उस पर पड़ गयी. ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपित की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो धरहरा कला पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य गणेश यादव का बेटा है. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >