धर्म संस्कृति संगम का बोधगया में तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से

कार्यक्रम के तहत 11वां वार्षिक चीवरदान एवं संघदान का होगा आयोजन

बोधगया. धर्म संस्कृति संगम के तत्वावधान में शुक्रवार से बोधगया में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत मुख्य रूप से 11वां वार्षिक चीवरदान एवं संघदान का आयोजन होगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ इंद्रेश कुमार की मौजूदगी में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपादित किया जायेगा. कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से होटल डेल्टा इंटरनेशनल में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम के बाद शनिवार की सुबह 8:30 बजे से महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना और उसके बाद महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया , श्रीलंका बौद्ध मठ में चीवरदान सह संघदान कार्यक्रम का आयोजन होगा . इसके बाद रविवार यानी 18 मई की सुबह 11:00 बजे मगध विश्वविद्यालय स्थित सभागार में संगोष्ठी का आयोजन और शाम 5:00 बजे बोधगया स्थित 80 फुट बुद्ध प्रतिमा से कालचक्र मैदान तक पंचशील यात्रा का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश लम्बा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, डॉ माधवी तिवारी, भंते शील सागर, धर्म संस्कृति संगम, गया के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव डॉ राधाकृष्णन मिश्रा, उपाध्यक्ष भंते दीनानाथ सहित अन्य की मौजूदगी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >