गया जी : खिजरसराय में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, डीएसपी ने बांटे फूड बास्केट

खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री के फूड बास्केट वितरित किए गए. डीएसपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मरीजों को नियमित दवा लेने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी. सरकार के निर्देश पर 15 अगस्त तक घर-घर टीबी स्क्रीनिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खिजरसराय में गुरुवार को टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना राय ने मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए नियमित दवा लेने और संतुलित आहार अपनाने की अपील की.

इस अवसर पर टीबी मरीज नीतू कुमारी, दिलकेश्वर राम, सुधीर कुमार, उपेंद्र कुमार समेत दर्जनों मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया गया. बास्केट में दाल, अंडा, सोयाबीन सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे मरीजों के बेहतर पोषण में सहायता मिल सके.

नियमित दवा और पौष्टिक आहार से पूरी तरह ठीक होती है टीबी: डीएसपी

डीएसपी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है. मरीज यदि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा लें और पौष्टिक भोजन करें तो वे जल्द स्वस्थ हो सकते हैं.

उन्होंने लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की.

15 अगस्त तक चलेगा विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना राय ने बताया कि सरकार के निर्देश पर घर-घर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है.

अभियान के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है. यह विशेष अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा.

कार्यक्रम में अमरिंदर कुमार, अनूप कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >