गया जी में सनराइज मसाले और प्रभात खबर कुकिंग चैलेंज, भिंडी भरूआं से पनीर रोल तक लजीज व्यंजनों का दिखा जलवा

गया जी के होटल रॉयल सूर्या में सनराइज मसाले व प्रभात खबर द्वारा आयोजित कुकिंग चैलेंज में पाक कला का शानदार प्रदर्शन हुआ. प्रतिभागियों ने पारंपरिक बिहारी व्यंजनों से लेकर आधुनिक नवाचारी व्यंजन प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया.

गया जी शहर के होटल रॉयल सूर्या में रविवार को सनराइज मसाले व प्रभात खबर द्वारा कुकिंग चैलेंज का भव्य आयोजन किया गया. पूरे कॉन्टेस्ट को दो मुख्य श्रेणियों-फायर कुकिंग और नॉन-फायर कुकिंग में बांटा गया था.

जहां फायर कुकिंग के हुनरमंदों ने लाइव कुकिंग कर अपनी पाक कला का लोहा मनवाया, वहीं नॉन-फायर कैटेगरी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे. कार्यक्रम में शहर की महिला प्रतिभागियों, होम शेफ और कुकिंग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पारंपरिक बिहारी व्यंजनों से लेकर पनीर रोल, कॉर्न पकौड़ा व धनिया की चटनी के स्वाद तक के आकर्षक एवं नवाचारी व्यंजन प्रस्तुत किए.

प्रतियोगिता का उद्देश्य घर-घर में मौजूद पाक कला की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना तथा भारतीय मसालों के विविध उपयोग को बढ़ावा देना था.

लजीज व्यंजनों की खुशबू से महका होटल परिसर

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पनीर रोल, कॉर्न पकौड़ा, धनिया की चटनी, ब्रेड मलाई रोल, सिबू चमचम, वेज कटलेट, मीठी चटनी, ब्रेड दही भल्ला, ब्रेड कटलेट, भिंडी का भरवां, प्याज पकौड़ा, वेज बिरयानी, पेपची चना मिक्सड सब्जी, मशरूम मसाला, पनीर व केला पकौड़ा, सेवई, पास्ता मसाला, सूजी हलवा व अन्य व्यंजन तैयार कर निर्णायकों का दिल जीतने का प्रयास किया.

इससे होटल की पूरी लॉबी लजीज व्यंजनों की खुशबू से महक उठी. व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता, पोषण, नवाचार और मसालों के संतुलित उपयोग के आधार पर किया गया.

निर्णायक मंडल ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ तैयार कर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कई व्यंजनों में स्थानीय स्वाद और नई तकनीक के साथ सनराइज मसालों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला.

'मिलावटी से रहें दूर, सनराइज मसालों पर करें यकीन': नाटक से दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जागरूकता आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई. छोटे कलाकारों ने दैनिक जीवन में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मसालों के उपयोग के महत्व को रोचक अंदाज में दर्शाया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

किलकारी बाल भवन के नाटक विधा के बच्चों ने प्रभात खबर द्वारा आयोजित सनराइज मसाले कुकिंग चैलेंज में नाट्य प्रशिक्षक नंदकिशोर के निर्देशन में विशेष प्रस्तुति दी. 'मिलावटी मसाले से रहें दूर, सनराइज मसालों पर करें यकीन' जैसे जागरूकता रूपी संदेश ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

नुक्कड़ नाटक में लकी, आयुष्मान, आकृति, कृति, खुशी, पीयूष, अंबिका, प्रियांशी, श्रीशिक, उर्वशी, पवित्रा, विद्यापति, रश्मि, वैष्णवी, आराध्या, पांशुल, ऋषद और अर्पित ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया. नाटक का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि स्वस्थ भोजन सिर्फ सब्जियों से ही नहीं, बल्कि शुद्ध मसालों से भी बनता है, इसलिए सनराइज मसाले खाएं और अपना स्वास्थ्य बनाएं.

भारतीय रसोई की समृद्ध परंपरा, स्वाद व स्वस्थ खानपान को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि सनराइज मसाले का उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रचार करना नहीं, बल्कि भारतीय रसोई की समृद्ध परंपरा, स्वाद और स्वस्थ खानपान को प्रोत्साहित करना भी है.

ऐसे आयोजन घरेलू प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें अपनी पाक कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वे अपने हुनर को पहचान कर स्वावलंबी बन सकें.

बोले प्रतिभागी: आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन मंच

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, उपहार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विजेताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नई रेसिपी सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने व आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन मंच साबित होती हैं. साथ ही यह एक ऐसा अवसर है, जहां घर की रसोई से बाहर निकलकर अपनी पाक कला को नया आयाम दिया जा सकता है.

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और इस शानदार आयोजन की अत्यधिक प्रशंसा की.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >