गया जी में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया विधानसभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का जन्मदिन गया में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। उन्होंने पौधारोपण और गौ सेवा कर संदेश दिया।

Gaya Ji News: गया जी में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का जन्मदिवस बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गया जिला पूर्वी के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दीं.

वीआईपी दिग्गजों ने फोन पर दी बधाई

डॉ. प्रेम कुमार के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया समेत राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

पौधारोपण, गौ-सेवा और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण

जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कई सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लिया:

  • पर्यावरण संरक्षण: गांधी मैदान परिसर में पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की.
  • गौ-सेवा: मानपुर स्थित गौ रक्षिणी पहुंचकर गौ माता को हरा चारा और फल खिलाया तथा गौ-संरक्षण का संकल्प लिया.
  • सम्मान व समाज सेवा: महिला कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांगजनों को सम्मानित किया. साथ ही प्रसिद्ध विष्णुपद क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया.

इसके बाद उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मांझी, पप्पू चंद्रवंशी, नीरज निश्चल, सुनील सिन्हा, संतोष सिंह, अजय कुशवाहा, मनोज चंद्रवंशी, स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य, सारिका वर्मा, मोहन लाल शर्मा और हरि यादव समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.

Also Read: गया जंक्शन पर नए वाटर कूलर का उद्घाटन: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा शीतल पेयजल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >