शेरघाटी में IG-SSP का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निबटारे और शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

मगध क्षेत्र के आइजी विकास वैभव और गया के एसएसपी सुशील कुमार ने पुलिस कार्यालयों व थानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और जन शिकायतों के समाधान पर जोर दिया, साथ ही पर्व-त्योहारों के दौरान शांति-सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए.

Gaya Ji News : मगध क्षेत्र के आइजी विकास वैभव ने क्षेत्र के विभिन्न पुलिस कार्यालयों एवं थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरी, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा आम जनता से जुड़ी शिकायतों की जानकारी ली गयी.

पर्व-त्योहारों पर निर्देश

आइजी ने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बना रहे और त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो जाये, इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा शिकायतों के निबटारे में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया.

एसएसपी ने की समीक्षा

इधर, गया के एसएसपी सुशील कुमार ने शेरघाटी थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, स्टेशन डायरी व अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली.

त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निबटारा, फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी प्रिया अंजलि, शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार, डोभी डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने पर भी जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >