बोधगया : शेखवारा विद्यालय में 'कबाड़ से जुगाड़' कार्यशाला, बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से बनाए सुंदर खिलौने

बोधगया के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा में 'कबाड़ से जुगाड़' पहल के तहत एक विशेष सृजनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी व कलात्मक वस्तुएं बनाना सीखा.

बोधगया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा में शनिवार को 'कबाड़ से जुगाड़' पहल के तहत एक विशेष सृजनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापिका अनामिका के निर्देशन में संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा द्वारा इस रचनात्मक कार्यशाला का संचालन किया गया.

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को अनुपयोगी और बेकार पड़ी वस्तुओं, जैसे प्लास्टिक की पुरानी बोतलों और सूखे स्केच पेन्स का उपयोग कर कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया.

60 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, सीखीं उपयोगी चीजें बनाना

इस गतिविधि में स्कूल के लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए वेस्ट मटेरियल से आकर्षक पेन स्टैंड, साबुनदानी, सुंदर गुलदस्ते और खिलौना बाजा बनाना सीखा.

संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में एक विशेष प्रतिभा छिपी होती है. यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे आगे चलकर देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

गतिविधियों से बढ़ रही उपस्थिति और निखर रही प्रतिभा: प्रधानाध्यापिका

प्रधानाध्यापिका अनामिका ने बताया कि विद्यालय में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हर शनिवार को 'सुरक्षित शनिवार' व अन्य नवाचारों के तहत विभिन्न कलात्मक गतिविधियां सीख रहे हैं. इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, उनकी कलात्मक समझ विकसित हो रही है और साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

इस अवसर पर धर्मदेव, प्रिंस चौधरी, रामानंद पासवान, आशीष कुमार, सतीश कुमार, शुभम कुमार, कुमारी कल्पना प्रसाद, स्वीटी कुमारी, श्याम कुमार, नीरज कुमार, रीना कुमारी, नेहा निहारिका, सोनम कुमारी, रीता कुमारी, द्वारिका दास और रूपम कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >