गया : मगध मेडिकल में मरीज उतार रहे ऑटो चालक को गार्ड ने लाठी से पीटा, एजेंसी ने नौकरी से निकाला

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य द्वार पर ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक सुरक्षा गार्ड ने ऑटो चालक की लाठी से पिटाई कर दी. घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद एजेंसी ने आरोपी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है.

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य द्वार पर शनिवार की सुबह ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक सुरक्षा गार्ड ने ऑटो चालक की लाठी से जमकर पिटाई कर दी. घटना में घायल चालक को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है.

घायल ऑटो चालक की पहचान मोहनबिगहा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वे शनिवार की सुबह अस्पताल गेट के पास एक मरीज को उतार रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड उन्हें तुरंत ऑटो आगे बढ़ाने को कहने लगा.

ड्राइवर ने गार्ड से अनुरोध किया कि मरीज को उतर जाने दें, उसके बाद वे गाड़ी आगे बढ़ा लेंगे. इसी बात पर आक्रोशित होकर सुरक्षा गार्ड ने उन पर अंधाधुंध डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे वे घायल हो गए. पीड़ित चालक ने घटना के संबंध में मेडिकल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत मिलते ही एजेंसी ने लिया कड़ा एक्शन

इधर, मारपीट की घटना की जानकारी जैसे ही संबंधित सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर को मिली, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया.

एजेंसी के सुपरवाइजर ने बताया कि उनकी कंपनी का स्पष्ट और सख्त निर्देश है कि कोई भी गार्ड किसी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं करेगा. गार्डों को हर समय यह ट्रेनिंग दी जाती है कि वे अस्पताल परिसर में संयम बनाए रखें, बातचीत के जरिए मामला सुलझाएं और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें. इस नियम का उल्लंघन करने के कारण संबंधित गार्ड को काम से बाहर कर दिया गया है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >