SC-ST Act Case : गया जी में पुलिस की कार्रवाई, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

SC ST Act Case : गया जी में गुरुआ थाना पुलिस ने SC-ST एक्ट से जुड़े एक मामले में पुनौल गांव के कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस लंबे समय से अभियुक्त की तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

SC ST Act Case : गुरुआ थाना पुलिस ने SC-ST Act से जुड़े मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुनौल गांव निवासी कामेश्वर यादव के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी गुरुआ थाना कांड संख्या 229/26 के मामले में की गयी है.

पुलिस को लंबे समय से थी अभियुक्त की तलाश

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि कामेश्वर यादव के खिलाफ SC-ST Act के तहत मामला दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. गुप्त सूचना और उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से संबंधित अन्य तथ्यों में उसकी क्या भूमिका रही है.

न्यायालय में पेश किया जायेगा अभियुक्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

गया जी नगर निगम पर घोटाले का आरोप, 600 का सेनेटरी पैड बॉक्स 4000 में खरीदा, जांच शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >