Magadh Tax Department Raid : मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग द्वारा चार सितंबर को कर चोरी के विरुद्ध प्रमंडलीय क्षेत्र में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में बिना कागजात सामान लदे 22 वाहन जब्त किये गये.
विभिन्न जिलों में गाड़ियों की धरपकड़
मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि राज्य कर अपर आयुक्त शहर सचिव संजय सिंह के निर्देश पर चलाये गये इस विशेष अभियान में पकड़े गये वाहनों पर लदे सामानों के ई-वे बिल व अन्य जरूरी कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है.
कागजातों की कमी होने पर सामानों के वैल्यू के आधार पर वाहन मालिकों से विधि सम्मत जुर्माना वसूल किया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त विशेष कार्रवाई में गया में नौ, नवादा में छह, सासाराम में तीन, भभुआ में दो व औरंगाबाद में दो गाड़ियां बिना कागजात सामान लदी पकड़ी गयी है.
जब्त वाहनों पर लदे विविध सामान
राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि जब्त किये गये वाहनों पर खाद, कोयला, पेंट, दवा, कुरकुरे, फर्नीचर, आटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, परचून सहित कई अन्य किस्म के माल परिवहित हो रहे थे.
Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल
कागजात अपर्याप्त पाए जाने पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान की जा रही कार्रवाई के समय वाहन चालकों द्वारा जो भी कागजात दिखलाया गया, वह पर्याप्त नहीं था.
मूल्यांकन के आधार पर लगेगा जुर्माना
उन्होंने बताया कि जांच के बाद सामानों के वैल्यू के आधार पर जुर्माना की राशि निर्धारित कर वसूल की जायेगी.
