गया जी में ग्रामीण चिकित्सकों का जिला सम्मेलन, डॉ प्रेम कुमार बोले- मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ग्रामीण चिकित्सकों को समाज का सेवक बताया और उनकी सभी मांगों को जायज ठहराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगी.

ग्रामीण चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं, इनकी सारी मांगें जायज हैं. वे ग्रामीण चिकित्सकों की मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे और उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे.

फर्स्ट एड व हर तरह की विषम परिस्थिति में ग्रामीण चिकित्सक ही सुदूरवर्ती इलाके में उपलब्ध होते हैं. उक्त बातें ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की ओर से हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहीं.

अतिथियों की उपस्थिति और डॉ. एलबी सिंह का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह, विशिष्ट अतिथि गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, जदयू प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह व डॉ. जयदेव सिंह आदि मौजूद थे. डॉ. एलबी सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों की मांग जल्द से जल्द पूरी होगी.

चंदन कुमार सिंह का बयान और कोरोना काल में भूमिका

वहीं, जदयू प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों के सर्वांगीण विकास को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया था और ग्रामीण चिकित्सकों को सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया था.

कोरोना काल में ग्रामीण चिकित्सकों ने अपनी महती भूमिका निभाई थी. ग्रामीण चिकित्सकों ने कुछ मांगों को रखा है, जिसे सरकार के समक्ष रखा जाएगा.

सम्मेलन में शामिल पदाधिकारी और गणमान्य लोग

इस सम्मेलन में 24 प्रखंड के सभी ग्रामीण चिकित्सक एवं पूरे बिहार के सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए. जिला कोर कमेटी के सभी सम्मानित साथियों ने डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. एलबी सिंह, डॉ. श्रीनिवास सिंह का माला से स्वागत किया.

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार जया व संचालन जिला सचिव डॉ. कृष्ण नंदन कुमार ने किया. कार्यक्रम में सभी जिलों के कोर कमेटी के सदस्य के अलावा जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, अवध बिहारी पटेल, कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, अरुण कुमार राव, शंकर चौधरी, 20 सूत्री सदस्य व संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रवक्ता शेखर प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, मेहंदी हसन, राजाराम बाबू, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. रामकुमार अकेला, सिकंदर चक्रवर्ती, डॉ. कारू मेहरा आदि शामिल थे.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >