राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गया में मिला नया नेतृत्व, बंटी कुशवाह बने जिला अध्यक्ष

Gaya News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) गया जिला इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाह को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया. उनके निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया.

Gaya News (गया से संजीव कुमार सिन्हा):
गया शहर के कुजापी स्थित एक निजी होटल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) गया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. गोपाल प्रसाद एवं पर्यवेक्षक अशोक कुमार राम की देखरेख में आयोजित की गई. इस अवसर पर डॉ. अंजली कुशवाहा, आदित्य जुगनू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
चुनाव में डॉ. राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाह को सर्वसम्मति से निर्विरोध गया जिला अध्यक्ष चुना गया.

फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाह ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा.

समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर जोर

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की.

Also Read: कुंवारा पहाड़ी में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >