गया जी : दवा लेकर लौट रहे इंटर के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, चौसंडी गांव में पसरा मातम

राजगीर-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के दो छात्रों की जान चली गई. दवा लेकर गांव लौट रहे छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे चौसंडी गांव में मातम पसर गया है.

नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चौसंडी गांव के दो इंटर के छात्रों की राजगीर-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी.

यह हादसा पुलिस अकादमी के आगे नीमा गांव के समीप उस समय हुआ, जब दोनों छात्र बाइक से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दवा लेकर गांव लौट रहे थे दोनों छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, चौसंडी गांव निवासी मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद अरबाज आलम और मोहम्मद शफीक अंसारी के पुत्र समीर अंसारी इंटर के छात्र थे. दोनों किसी आवश्यक दवा की खरीदारी के लिए राजगीर गए थे. दवा लेकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे.

इसी दौरान राजगीर-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर पुलिस अकादमी के आगे नीमा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

सूचना मिलते ही परिजनों में मचा चीत्कार, गमगीन हुआ माहौल

घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. अपने जिगर के टुकड़ों का शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

गांव में हर तरफ मातम का माहौल है. दोनों छात्र मिलनसार और पढ़ाई में रुचि रखने वाले बताए जाते हैं. उनकी असामयिक मौत से ग्रामीण भी काफी मर्माहत हैं.

ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित गश्त और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >