गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी

Fruit and Vegetable Parcel by Train : रेलवे का वाणिज्य विभाग व्यापारियों के लिए पार्सल सेवा के माध्यम से फल व सब्जियां भेजने की सुविधा को बढ़ावा दे रहा है. यह सेवा सड़क परिवहन की तुलना में एक सुरक्षित, किफायती और समय बचाने वाला विकल्प प्रदान करती है.

Fruit and Vegetable Parcel by Train : रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ ऑनलाइन तरीके से एक विशेष बैठक हुई. इसमें पार्सल सेवा के माध्यम से फल व सब्जियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की सुविधा पर विस्तार से चर्चा की गई.

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को रेलवे की पार्सल सेवा से जोड़ना और उन्हें इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाना था.

बैठक में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब व्यापारी रेलवे की पार्सल सेवा का उपयोग कर कम समय और किफायती दरों पर देश के विभिन्न शहरों तक ताजे फल व सब्जियां भेज सकते हैं. इसके लिए पार्सल कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं.

फाइल फोटो

अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बुकिंग, पैकिंग और पार्सल भेजने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है.

Gaya Ji News : सड़क परिवहन की तुलना में सुरक्षित और किफायती विकल्प

अधिकारियों ने व्यापारियों से रेलवे की इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क परिवहन की तुलना में रेलवे के माध्यम से माल भेजना अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला विकल्प है.

फाइल फोटो

इससे स्थानीय व्यापारियों को अपने उत्पाद देश के बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी और उनके व्यवसाय का दायरा भी बढ़ेगा.

व्यापारियों ने दिए व्यावहारिक सुझाव, अधिकारियों ने दिया सकारात्मक भरोसा

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया और पार्सल सेवा से संबंधित कई व्यावहारिक सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे.

अधिकारियों ने सभी सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का पूरा भरोसा दिया. यह बैठक पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में भी व्यापारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर सहमति बनी.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >