गया जी: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, आरपीएफ ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बिना किसी वैध कारण के चेन पुलिंग करने वाले तीन युवकों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के कारण ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ था. आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है.

Gaya ji News : गया से नई दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बिना किसी वैध कारण चेन पुलिंग कर ट्रेन का परिचालन बाधित करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी.

सूचना मिलते ही आरपीएफ ने की कार्रवाई

रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई. जांच के दौरान तीन युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में चेन पुलिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

बिना वजह चेन पुलिंग दंडनीय अपराध

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि बिना उचित कारण चेन पुलिंग करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है, यात्रियों को अनावश्यक परेशानी होती है और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >