पुनपुन का पानी रेल पुल पर चढ़ा, गया जंक्शन नहीं आएंगी बुद्ध पूर्णिमा और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस; कई ट्रेनें रद्द

पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से गया-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. कई मेमू, पैसेंजर और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनका रूट बदल दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं.

Bihar Train Cancelled : पुनपुन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का असर गया-पटना रेलखंड पर दिखाई देने लगा है. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रेलखंड के पुल संख्या-21 पर पानी चढ़ गया है. रेल ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है.

इसके बाद गया-पटना रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें रद्द

पानी बढ़ने के कारण शनिवार को गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा. गाड़ी संख्या 63248 गया-पटना पैसेंजर, 63251 पटना-गया पैसेंजर और 63256 गया-पटना पैसेंजर का परिचालन रद्द रहा.

पुनपुन नदी का बढ़ा जलस्तर, पटना-गया रेलखंड

इसके अलावा मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी स्थिति का असर पड़ा है. ट्रेनों के रद्द होने से गया और पटना के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बुद्ध पूर्णिमा और गंगा-दामोदर का बदला रूट

रेलवे ट्रैक पर पानी आने के कारण लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है. गाड़ी संख्या 15138 राजगीर-बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस गया जंक्शन नहीं आयेगी. वहीं गाड़ी संख्या 15137 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पटना-आरा-बक्सर-डीडीयू होते हुए बनारस जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस भी गया जंक्शन नहीं आयेगी.

Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल

इसी तरह गाड़ी संख्या 13330 पटना-धनबाद गंगा-दामोदर एक्सप्रेस तिलैया-/बंधुआ-कोडरमा होते हुए धनबाद जायेगी और गया जंक्शन नहीं आयेगी. वहीं गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस भी बंधुआ-तिलैया होकर पटना जायेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों से गया आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

गया से खुलने वाली ट्रेनें विलंबित

रेलखंड पर पानी और परिचालन बाधित होने का असर गया जंक्शन से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर भी पड़ा. गया जंक्शन से दोपहर 2:20 बजे खुलने वाली गाड़ी संख्या 6330 गया-पटना पैसेंजर करीब दो घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना हुई.

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

इसी तरह दोपहर 3:30 बजे खुलने वाली गाड़ी संख्या 63254 गया-पटना पैसेंजर भी करीब दो घंटे देर से चली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >