गया जी में हत्या के आरोपितों को छोड़ने के विरोध में सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार, मगध मेडिकल थाना का भी घेराव

गौतम कुमार हत्याकांड में पुलिस द्वारा चार नामजद आरोपितों को पूछताछ के बाद छोड़ने के विरोध में परिजनों ने विशुनगंज बाजार के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मगध मेडिकल थाना के सामने भी आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया.

Gaya Ji Gautam Murder Case : गया जी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में युवक गौतम कुमार की हत्या के मामले में पूछताछ के बाद चार लोगों को छोड़ने के विरोध में परिजनों ने सोमवार को विशुनगंज बाजार के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आग जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई. मगध मेडिकल थाना के सामने भी आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

हत्या के मामले में सड़क पर उतरे परिजन

मिली जानकारी अनुसार, सोमवार को गया जी के विशुनगंज बाजार के पास गौतम कुमार के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग जलाकर हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.


सड़क पर आगजनी करते आक्रोशित ग्रामीण

Gaya Ji Gautam Murder Case : चार आरोपितों को छोड़ने का विरोध

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए चार नामजद आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि सभी नामजद आरोपितों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

पुलिस ने समझाने का किया प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे.

10 जुलाई को हुई थी गौतम कुमार की हत्या

बताया गया कि 10 जुलाई की रात मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास स्थित गोपालपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र गौतम कुमार पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार यह मामला सूद पर रुपये के लेनदेन से जुड़ा हुआ है.

एक आरोपित जेल में, अन्य से हुई थी पूछताछ

गौतम कुमार के पिता राजकुमार यादव ने बोधगया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार समेत पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं अन्य नामजद आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. इसी कार्रवाई के विरोध में परिजन सड़क पर उतर आए.

Also Read : गया जी के भुरहा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >