गया जी: निजी विद्यालय में शिक्षक-नर्स की बहाली कराएगा प्रादेशिक नियोजनालय, 23 जुलाई तक आवेदन का मौका

गया में 'द कर्क व्यू स्कूल' में शिक्षक और नर्स के पदों पर भर्ती निकली है। यह अवसर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के माध्यम से उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Teacher Job Vacancy : अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के सौजन्य से चर्च रोड स्थित 'द कर्क व्यू स्कूल' में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. विद्यालय द्वारा नियोजनालय को प्राप्त रिक्तियों के अनुसार पीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी इतिहास तथा नर्स के पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

क्या है योग्यता

पीजीटी अंग्रेजी के लिए एमए (अंग्रेजी) व बीएड, पीजीटी इतिहास के लिए एमए (इतिहास) व बीएड, जबकि नर्स पद के लिए एएनएम की योग्यता निर्धारित की गयी है. सभी पदों के लिए 2 से 3 वर्ष का कार्यानुभव वांछनीय है.

कैसे जमा करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 23 जुलाई 2026 तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदन ई-मेल sreeogaya@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है. आवेदन प्राप्त होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को 23 से 25 जुलाई 2026 के बीच किसी कार्य दिवस पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. नियोजनालय ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >