गया जी : वजीरगंज में प्राथमिक विद्यालय की रसोइया ज्ञानती देवी का निधन, मुखिया समेत ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय एकंबा में कार्यरत रसोइया ज्ञानती देवी का आकस्मिक निधन, ग्रामीणों और परिजनों में शोक की लहर। मुखिया ने दी सांत्वना।

वजीरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय एकंबा में कार्यरत 37 वर्षीय रसोइया ज्ञानती देवी का बुधवार देर रात उनके घर पर आकस्मिक निधन हो गया. निधन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

निधन की खबर मिलते ही घर पहुंचे मुखिया

ज्ञानती देवी के निधन की सूचना मिलने पर मुखिया राजकुमार शर्मा गुरुवार की सुबह उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मुखिया ने मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली.

वर्ष 2005 से विद्यालय में रसोइया थीं ज्ञानती देवी

मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि ज्ञानती देवी वर्ष 2005 से प्राथमिक विद्यालय एकंबा में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं. उनके पति महेंद्र दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. लंबे समय से विद्यालय में सेवा देने वाली ज्ञानती देवी के आकस्मिक निधन से ग्रामीणों में भी दुख है.

शिक्षा समिति अध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने के बाद वार्ड सदस्य सह शिक्षा समिति अध्यक्ष अजय पासवान, वरीय शिक्षक प्रमोद कुमार विश्वास समेत गांव के दर्जनों लोग मृतका के घर पहुंचे. सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और ज्ञानती देवी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा

ग्रामीणों ने कहा कि ज्ञानती देवी के निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है. स्थानीय लोगों ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहने और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग करने की बात कही. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

शादी के तीन माह बाद 22 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, डोभी पुलिस ने श्मशान घाट से ससुर को पकड़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >