गया जी में कोर्ट के आदेश पर तीन फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, गुरुआ पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुआ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अकोथरा गांव के तीन आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस ने जल्द आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है।

गया जी के गुरुआ प्रखंड में स्थानीय थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुआ थाना कांड संख्या 48/26 के तीन आरोपितों के घरों पर विधिवत इश्तेहार तामील किया है.

पुलिस की विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के अकोथरा गांव पहुंचकर आरोपित श्यामदेव यादव, कामदेव यादव और कुंदन यादव के घर पर न्यायालय के निर्देशानुसार नोटिस (इश्तहार) चस्पा किया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की दी गई हिदायत

इश्तहार चस्पा करने के साथ ही पुलिस ने मुनादी कराते हुए आरोपितों को सख्त हिदायत दी है कि वे जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के सख्त आदेश के आलोक में इन फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार तामील कराया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस द्वारा लगातार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके साथ ही, यदि आरोपी समय रहते अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >