Gaya Ji News : इमामगंज की कोठी थाना पुलिस ने क्षेत्र के झिकटिया गांव में छापेमारी कर पुलिस की गाड़ी जलाने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
वर्ष 2025 की घटना में चल रहा था फरार
इस पूरे मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोठी के प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चितानंद राय ने बताया कि वर्ष 2025 में अपराधियों द्वारा एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था और पुलिस टीम के साथ जमकर मारपीट की गयी थी. इस हिंसक घटना में झिकटिया गांव के रहने वाले राजू भुइयां को मुख्य रूप से नामजद आरोपी बनाया गया था. वारदात के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी दिनों से लगातार फरार चल रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर घर से दबोचा गया
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी के अपने घर पर मौजूद होने की पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए झिकटिया गांव में छापेमारी की गई और आरोपी राजू भुइयां को उसके घर से ही धर दबोचा गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और कोर्ट में पेशी के बाद सीधे जेल भेज दिया.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
