गया जी के विष्णुपद मंदिर समेत 60 स्थानों का फायर ऑडिट, 40 भवनों में मिली अग्नि सुरक्षा की कमी

गया जी में पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के बीच अग्नि सुरक्षा ऑडिट में 60 में से 40 भवनों में खामियां पाई गई हैं. जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने इन सभी को एक माह के भीतर सुधार के निर्देश दिए हैं.

Pitru Paksha Mela 2026 Gaya Ji : वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, बोधगया बिनोद राम, सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मानपुर रमेश कुमार व विद्युत अभियंता के साथ अग्नि अंकेक्षण विष्णुपद मंदिर व अन्य 60 अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया.

धर्मशाला, निजी आवास, रेस्ट हाउस एवं होटलों में तीर्थयात्री ठहरते हैं, ऐसे 40 भवनों की संख्या पाई गई, जिसमें अग्नि सुरक्षा के लिए अनुपालन नहीं किया गया था.

निर्देश और घोषणा-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया

जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी को माह के अंदर अनुपालन करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है. साथ ही यात्री ठहरने वाले सभी धर्मशाला, निजी आवास, रेस्ट हाउस एवं होटलों से इससे संबंधित घोषणा-पत्र प्राप्त किया जा रहा है.

Also Read : गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >