परैया की नई बीडीओ मीरा कुमारी ने संभाला पदभार

परैया प्रखंड को नई बीडीओ मीरा कुमारी मिल गईं हैं, जिन्होंने विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है. नवपदस्थापित बीडीओ ने गरीब और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है.

गया जी : शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय में नवपदस्थापित बीडीओ मीरा कुमारी ने विधिवत प्रभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया.

मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव और राजद नेता चंद्रशेखर आजाद ने नए बीडीओ को गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. औरंगाबाद जिले के ओबरा से स्थानांतरित होकर आईं मीरा कुमारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं.

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेवारियों का पूरी ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. प्रखंड कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आने वाले गरीब और आम लोगों की समस्याओं का पूरी गंभीरता से त्वरित समाधान करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >