नदरपुर में 17 जून को पैक्स चुनाव, अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी मैदान में, 11 जून को नाम वापसी

Gayaji News : चुनाव प्रक्रिया के तहत 9 और 10 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 11 जून को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

डोभी (गयाजी) से ओमकार सिन्हा का रिपोर्ट

Gayaji News : डोभी प्रखंड अंतर्गत नदरपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आगामी 17 जून को होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है.

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि नदरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए युगल किशोर यादव, राजू यादव, सुजीत कुमार और मोहम्मद जावेद चुनावी मैदान में हैं. इनमें पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर यादव भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला और अधिक दिलचस्प बन गया है.

11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में

कुल 698 मतदाता 17 जून को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नदरपुर में मतदान कर एक अध्यक्ष और 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे. सदस्य पदों के लिए भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. 11 पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं.

चुनाव प्रक्रिया के तहत 9 और 10 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 11 जून को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

आवश्यक तैयारी पूरी

लक्ष्मण कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा एवं प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें.

Also Read : रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव मामले में नया मोड़, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >