प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

प्रखंड के इ-किसान भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान के अंतर्गत प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया.

बांकेबाजार. प्रखंड के इ-किसान भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान के अंतर्गत प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अबिता कुमारी ने की. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गया. प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को धान की खेती के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे मडुआ, बाजरा, जवार, कौनी, चिना, मक्का आदि की खेती कर अच्छे मुनाफा कमाने की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गयी. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रंजन कुमार पासवान, किसान कपिल देव प्रसाद, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष कौशल किशोर, सहित कृषि विभाग के कर्मी व प्रगतिशील महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >