न्यूजलेटर एक एन्साइक्लोपीडिया की तरह है : वीसी

सीयूएसबी टाइम्स 2025 का विमोचन कुलपति ने किया.

गया जी. सीयूएसबी के त्रैमासिक न्यूजलेटर (पत्रिका) सीयूएसबी टाइम्स 2025 (जनवरी – मार्च) अंक का विमोचन कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने किया. इस अवसर पर कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ सीयूएसबी टाइम्स के संपादक पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम भी मौजूद थे. चौथे कनवोकेशन विशेषांक न्यूजलेटर को कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा द्वारा प्रकाशित किया गया है. विमोचन समारोह में कुलपति ने कहा कि न्यूजलेटर एक एन्साइक्लोपीडिया की तरह है और यह विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को वर्तमान के साथ भविष्य के लिए संभाल कर रखने का एक उपयुक्त माध्यम है. इस वर्ष से हमने न्यूजलेटर को त्रैमासिक में प्रकाशित करने का निर्णय लिया, जिससे विश्वविद्यालय की समस्त उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से करने का अवसर मिलेगा. कुलपति ने इस अवसर पर सीयूएसबी टाईम्स न्यूजलेटर के संपादकीय टीम को बेहतर कार्य व प्रस्तुति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >