गया जी में नवोदय चयन परीक्षा की तैयारी के लिए 25 जुलाई से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

गया जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 की तैयारी के लिए खास पहल की गई है. 25 जुलाई से सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू हो रहा है. यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी.

Gaya ji News : गया जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 (कक्षा-6) की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है. जिले के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए गया गाइडेंस प्रोग्राम के तहत 25 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा.

स्मार्ट टीवी के माध्यम से होगी पढ़ाई

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) आनंद कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय अवर निरीक्षकों तथा प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट टीवी के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

31 जुलाई तक आवेदन, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

जिला शिक्षा कार्यालय ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी.

नियमित कक्षाओं से जोड़ने का निर्देश

कार्यालय ने निर्देश दिया है कि कक्षा पांच के सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़कर परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जाए. ऑनलाइन कक्षाओं के वीडियो प्राप्त करने के लिए संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के आईसीटी को-ऑर्डिनेटर अथवा जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >