गया : तिल-मूंगफली में कीट लगें तो क्या करें? वजीरगंज में किसानों को बताए प्राकृतिक खेती के आसान उपाय

गया जी के वजीरगंज में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत किसानों के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें तेलहन फसलों की उन्नत प्राकृतिक खेती और कीट प्रबंधन की विधियां बताई गईं.

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के किसान भवन में शनिवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक विशेष खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने की.

किसान गोष्ठी का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, कृषि वैज्ञानिक रश्मि प्रियदर्शी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी (जैविक) आकृति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

तेलहन फसलों की प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को खरीफ तेलहन फसलों जैसे तिल, मूंगफली, सूरजमुखी और आगामी रबी तेलहन फसलों की उन्नत तथा प्राकृतिक विधि से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जमुआवां पंचायत के टिकर पर गांव में एक प्राकृतिक खेती मॉडल स्थापित किया गया है, जहां के सभी लाभुक किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है.

Also Read : गया : परिजनों को सौंपा दूसरे का शव, असली डेड बॉडी पहुंची श्मशान; 75% जलने के बाद आनन-फानन में बुझाया

कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के दौरान बीज उपचार करने तथा कीट-व्याधि प्रबंधन के लिए जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निअस्त्र के प्रयोग की पूरी विधि समझाई.

Also Read : पितृपक्ष में गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा प्लान, AI से भीड़ पर नजर; 50 रिंग बस और 150 ई-रिक्शा की सुविधा

गोष्ठी के दौरान किसानों से पूरी तरह रासायनिक मुक्त खेती अपनाने का पुरजोर आह्वान किया गया, ताकि मिट्टी की उर्वरा शक्ति और लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

ये लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम के दौरान कृषि समन्वयक कुमार योगेश, बीटीएम कुमार विवेकानंद, किसान सलाहकार अमरेश कुमार, वरुण कुमार, रामबली चौहान, एटीएम पवन कुमार, पिंटू कुमार और दयानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरेंद्र कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >