गया जी : नाला नहीं बना तो कचरे और गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर ग्रामीण, नटेशर में हंगामा

नटेशर गांव में नाला निर्माण न होने से जलजमाव और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द नाला बनाने की मांग की है।

प्रखंड क्षेत्र के नटेशर गांव में नाला निर्माण नहीं होने से जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है. बारिश होते ही गांव की गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को गंदे पानी और कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

समस्या से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

समस्या से नाराज ग्रामीणों ने दुर्गा स्थान के समीप हंगामा कर जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश जताया और जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की.

बजरंगबली स्थान से जंक्शन तक नाले की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बजरंगबली स्थान से दुर्गा स्थान होते हुए जंक्शन तक नाला नहीं रहने के कारण घरों और गलियों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं हो पाती है. बारिश होते ही पानी रास्तों पर जमा हो जाता है.

कचरा जमा होने से स्थिति और खराब

कई स्थानों पर कचरा भी जमा रहने से स्थिति और बदतर हो जाती है. गंदे पानी और कचरे के कारण दुर्गंध फैलने से आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

नाला निर्माण को लेकर हंगामा करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक नाला निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है.

लंबे समय से बनी है जलनिकासी की समस्या

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान को लेकर जिम्मेदारों की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल

बारिश के दिनों में सड़क और गलियों में पानी जमा रहने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है. बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है.

जल्द नाला निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से बजरंगबली स्थान से दुर्गा स्थान होते हुए जंक्शन तक जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नाला निर्माण होने से जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी.

ALSO READ : गया जी : जन्म एक तारीख को, पढ़ाई साथ-साथ और मौत भी साथ, अब एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवराज पंकज

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >