मगध विश्वविद्यालय में यूजी पांचवें सेमेस्टर के लिए 5 क्रेडिट इंटर्नशिप अनिवार्य, कॉलेजों को जारी हुआ निर्देश

Magadh University Internship : मगध विश्वविद्यालय ने यूजी सीबीसीएस पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर में 5 क्रेडिट की इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है. यह निर्णय राज्यपाल सचिवालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है. सभी कॉलेजों को 14 अगस्त तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

Magadh University Internship : मगध विश्वविद्यालय ने अपने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को यूजी सीबीसीएस पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर में 5 क्रेडिट की इंटर्नशिप लागू करने का निर्देश जारी किया है. इसके लिए सभी कॉलेजों को 14 अगस्त तक आवश्यक आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर विश्वविद्यालय को सूचना भेजनी होगी.

पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप होगी अनिवार्य

मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर यूजी सीबीसीएस पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर में 5 क्रेडिट की प्रशिक्षुता (इंटर्नशिप) को अनिवार्य करने की जानकारी दी है. यह निर्णय विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक और अभिषद् से अनुमोदन मिलने के बाद लिया गया है.

राज्यपाल सचिवालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी हुआ आदेश

विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है. पांचवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप अब प्रतिष्ठा सहित स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनिवार्य होगी.

2023-27 सत्र के छात्रों को भी मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर के छात्र भी शैक्षणिक सत्र 2024-28 के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ इंटर्नशिप करेंगे. पहले इंटर्नशिप नहीं होने के कारण इन छात्रों को इंडियन नॉलेज सिस्टम विषय दिया गया था. अब इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उनके परीक्षा परिणाम में आवश्यक संशोधन किया जाएगा.

कॉलेजों को 14 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों को ऐसे संस्थानों, संगठनों, समूहों और प्रतिष्ठानों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया है, जहां विद्यार्थियों की इंटर्नशिप कराई जा सके. इसके साथ ही प्रत्येक कॉलेज को 14 अगस्त तक सभी आवश्यक आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय कार्यालय को भेजनी होगी.

तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश

मगध विश्वविद्यालय ने इस व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. सभी कॉलेजों से कहा गया है कि पांच क्रेडिट की इंटर्नशिप व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Also Read : गया जी के बाराचट्टी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >