मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें

Mokama Rail Bridge : मोकामा रेल पुल पर सितंबर से नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने वाला है, जिससे कई ट्रेनों के रूट बदल दिए जाएंगे. कुछ ट्रेनें गया जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जबकि अन्य परिवर्तित मार्गों पर चलेंगी. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

Mokama Rail Bridge : नये मोकामा रेल पुल से परिचालन प्रारंभ करने के लिए सितंबर से एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) का कामकाज शुरू होगा. इसके लिए गया जंक्शन से कई ट्रेनें गुजरेंगी. वहीं गया जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से की जाएगी.

इस संबंध में पूमरे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन दूसरे रूटों से की जाएगी. इसकी सूचना लगातार रेलयात्रियों को दी जा रही है, ताकि रेल सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े. वहीं एप के माध्यम से लेकर पूछताछ कार्यालय और रिजर्वेशन कार्यालय से जानकारी दी जा रही है.

20 सितंबर को गया जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें

20 सितंबर को गया जंक्शन से गुजरेगी ट्रेनें. गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड-किउल-गया जंक्शन होकर गुजरेगी. गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

21 और 22 सितंबर को ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

21 सितंबर को गाड़ी संख्या 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ-बख्तियारपुर से चलेगी. 21 सितंबर को गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल होकर चलेगी.

ट्रेन की फाइल इमेज

21 सितंबर को गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड से गुजरेगी.

21 सितंबर को गाड़ी संख्या 22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस वाया ग्रैंड कॉर्ड-गया-किउल होकर गुजरेगी.

22 सितंबर को गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल होकर गुजरेगी.

22 सितंबर को गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

23 और 24 सितंबर को निर्धारित रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही

23 सितंबर को गाड़ी संख्या 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर होकर गुजरेगी. 23 सितंबर को गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल होकर गुजरेगी.

23 सितंबर को गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

24 सितंबर को गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल होकर गुजरेगी.

24 सितंबर को गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

25 और 26 सितंबर को परिवर्तित मार्गों से चलने वाली ट्रेनें

25 सितंबर को गाड़ी संख्या 12273 हावड़ा-नयी दिल्ली एक्सप्रेस वाया किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

25 सितंबर को गाड़ी संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर होकर गुजरेगी.

ट्रेन की (AI सांकेतिक तस्वीर)

26 सितंबर को गाड़ी संख्या 12303 हावड़ा–नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस वाया किउल–शेखपुरा–बिहारशरीफ–बख्तियारपुर होकर गुजरेगी.

26 सितंबर को गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल वाया ग्रैंड कॉर्ड–गया-किउल होकर गुजरेगी. 26 सितंबर को गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल वाया किउल-गया–ग्रैंड कॉर्ड होकर गुजरेगी.

Also Read : गया रेलवे अस्पताल की सुविधाएं सुधारने की मांग, रेलवे कर्मचारी यूनियन ने PCMD को सौंपा ज्ञापन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >