कोठी बाजार से फरार युवती युवक के साथ बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल

इमामगंज के कोठी थाना पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक लापता युवती को कोठी बाजार से एक युवक के साथ बरामद किया है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इमामगंज के कोठी थाना पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले कई माह से लापता एक युवती को कोठी बाजार से युवक के साथ बरामद कर लिया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चितानंद राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के लापता होने के बाद उसकी मां ने कोठी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लापता युवती एक युवक के साथ कोठी बाजार में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को अपने कब्जे में ले लिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. वहीं, थाना क्षेत्र के अखौरियाडीह गांव के टोला लोहरी निवासी ऋषि कुमार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Anjani Pandey

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >