गया जी: लुटुआ में चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो गिरफ्तार, क्रूरता से लदे तीन मवेशी बरामद

लुटुआ थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को भी बरामद किया गया और पिकअप चालक को पकड़ा गया. कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं.

Gaya Ji Vehicle Check Cattle Recovery: वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाये जा रहे तीन मवेशियों को बरामद करते हुए पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में पुलिस ने कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो गिरफ्तार

लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से चोरी का विद्युत मोटर बरामद हुआ. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.

दोनों आरोपित झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की पुष्टि के लिए प्रतापपुर थाना पुलिस से संपर्क किया गया. वहां से विद्युत मोटर के चोरी का होने की पुष्टि हुई.

पिकअप से तीन मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को भी रोककर जांच की. वाहन में तीन मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने तीनों मवेशियों को बरामद कर पिकअप चालक अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >