परिवारों की रजामंदी से एक हुए प्रेमी युगल, मंदिर में संपन्न हुआ विवाह

Gaya Ji News: कोंच के निमनाही सूर्य मंदिर में प्रेमी युगल काजल कुमारी और कुंदन कुमार का विवाह परिवारों की सहमति से संपन्न हुआ. शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Gaya Ji News (कोंच से श्रीनिवास की रिपोर्ट):
प्रखंड के निमनाही सूर्य मंदिर परिसर में शनिवार को एक प्रेमी युगल का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया. जानकारी के अनुसार, कर्मा गांव निवासी काजल कुमारी और सिंघड़ा मठिया निवासी कुंदन कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. बताया जाता है कि दोनों करीब एक सप्ताह पूर्व राजस्थान चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने आपसी बातचीत कर मामले का समाधान निकाला.

प्रेमी युगल सूर्य मंदिर में विवाह कराया गया

दोनों को वापस बुलाकर परिवारों की सहमति से निमनाही सूर्य मंदिर में विवाह कराया गया. शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. विवाह के दौरान पूरे मंदिर परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा. शादी के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. मौके पर विनय यादव, हरे राम शर्मा, छोटू कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Also Read: मगध रेंज के सभी थाना क्षेत्रों में हर माह लगेगा लोक संवाद, आईजी का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >