झारखंड से लाई जा रही 750 लीटर शराब की खेप पकड़ी गई, पांच बाइक छोड़कर भागे तस्कर

गया जी के फतेहपुर स्थित गुरपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड से लाई जा रही 750 लीटर महुआ शराब की खेप और पांच बाइक जब्त की. तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. अलग कार्रवाई में 100 लीटर शराब, एक चारपहिया वाहन जब्त और एक तस्कर गिरफ्तार हुआ.

गया जी के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा जंगल में झारखंड से लाई जा रही महुआ शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 750 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पांच बाइक बरामद की हैं.

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन

गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से फतेहपुर की ओर बड़ी मात्रा में महुआ शराब लाई जा रही है. सूचना के आधार पर एसआई विनय कुमार व एएसआई संत किंकर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर वर्धा जंगल में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस दल को देखते ही शराब तस्कर अपनी पांच बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए.

बरामद शराब और तस्करों की पहचान की कार्रवाई

तलाशी लेने पर पांचों बाइक पर लदी कुल 750 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया.

थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि जब्त बाइकों के आधार पर उनके मालिकों व शराब तस्करों की पहचान की जा रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डुमरीचट्टी और ढुब्बा के पास अन्य कार्रवाई

इधर, फतेहपुर पुलिस ने लावारिस हालत में रही एक बाइक को डुमरीचट्टी से बरामद किया. वहीं, ढुब्बा के पास 100 लीटर शराब के साथ एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >