गया जी : तोरण द्वार पर नाम लिखने पहुंचे लखौआ के ग्रामीण, बैरिया में रोकने पर मारपीट; पुलिस तैनात

गया-वजीरगंज मुख्य सड़क पर तोरण द्वार से एक पक्ष का नाम हटाने को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. लखौआ और बैरिया गांव के लोग भिड़े, जिससे तनाव गहरा गया.

गया-वजीरगंज मुख्य सड़क से बैरिया होते हुए लखौआ जाने वाली सड़क पर नवनिर्मित तोरण द्वार से एक पक्ष का नाम हटाए जाने को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. नाम हटाए जाने के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार गहराता गया, जो शनिवार को अंततः खूनी संघर्ष में बदल गया.

तोरण द्वार पर दोबारा नाम लिखने को लेकर लखौआ और बैरिया गांव के लोग आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आने की सूचना मिली है.

विदित हो कि शुक्रवार को तोरण द्वार से नाम हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज लखौआ गांव के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया था. इस मामले को लेकर ग्रामीण पंचायत के मुखिया मुरारी यादव के पास पहुंचे थे और प्रशासन की इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया था.

Also Read : गया : परिजनों को सौंपा दूसरे का शव, असली डेड बॉडी पहुंची श्मशान; 75% जलने के बाद आनन-फानन में बुझाया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखिया मुरारी यादव ने कहा था कि यदि तोरण द्वार पर नाम लिखे जाने को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति थी, तो प्रशासन को पहले संबंधित पक्ष को नोटिस देकर उनका पक्ष सुनना चाहिए था.

इसके साथ ही दोनों गांवों के बीच आपसी बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकाला जाना चाहिए था. बिना किसी का पक्ष सुने अचानक नाम हटाया जाना किसी भी तरह से उचित नहीं था.

दोबारा नाम लिखने के दौरान हुई भिड़ंत

शुक्रवार के घटनाक्रम के बाद शनिवार को लखौआ गांव के कुछ ग्रामीण एक बार फिर एकजुट होकर उक्त तोरण द्वार पर नाम लिखने के लिए पहुंच गए.

जैसे ही उन्होंने वहां नाम लिखने का प्रयास किया, बैरिया गांव के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गई. इस झड़प में दोनों तरफ से कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

घटना स्थल पर एक दुसरे से मारपीट करते ग्रामीण

पुलिस छावनी में बदला इलाका, स्थिति नियंत्रण में

घटना के बाद दोनों गांवों के बीच व्याप्त भारी तनाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिया गेट के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

Also Read : पितृपक्ष में गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा प्लान, AI से भीड़ पर नजर; 50 रिंग बस और 150 ई-रिक्शा की सुविधा

इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल दोनों गांवों के बीच स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरेंद्र कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >