NEET 2026 में इमामगंज की खुशी ने लहराया परचम, 578 अंक और ऑल इंडिया रैंक 18842 हासिल

इमामगंज की युवा प्रतिभा खुशी वर्णवाल ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. 578 अंकों के साथ ओबीसी वर्ग में 18842वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपने माता-पिता और इलाके का नाम रोशन किया है.

NEET 2026 : इमामगंज नगर पंचायत इमामगंज से वार्ड संख्या 11 की रहने वाली खुशी वर्णवाल नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 578 अंक ओबीसी वर्ग तथा ऑल इंडिया रैंक में 18842 प्राप्त कर रानीगंज के साथ- साथ अपने माता- पिता का नाम रोशन किया है.

खुशी के पिता अनिल कुमार वर्णवाल एवं माता ममता वर्णवाल अपने पुत्री की सफलता पर खुश है. इस गौरव पुर्ण सफलता पर वार्ड पार्षद कांति देवी ने खुशी वर्णवाल की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इनकी मेहनत लगन और अनुशासन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणाश्रोत है.

वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गया पश्चिमी संतोष शौण्डिक ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत के साथ ही साथ वार्ड संख्या 11 रानीगंज का नाम रौशन किया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sakshi Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >