गया जी : अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, नदी किनारे धधक रही 3 भट्ठियां ध्वस्त, कारोबारी फरार

Gurua Police Station : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. धावा नदी के किनारे छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. मौके से भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार शराब बरामद हुई है.

Gurua Police Station : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई की है. अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने धावा नदी के किनारे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार देशी शराब भी बरामद की है. पुलिस के इस एक्शन से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

धावा नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार

गुरुआ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धावा नदी के किनारे जंगल और सुनसान इलाके में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मामले के सत्यापन के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और मौके पर छापेमारी की गई.

पुलिस ने 3 शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

पुलिस की टीम जब धावा नदी के किनारे पहुंची तो वहां शराब भट्ठियां धधक रही थीं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद तीन अवैध शराब भट्ठियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

500 किलो महुआ और 120 लीटर शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में शराब और कच्चा माल बरामद किया. करीब 500 किलो महुआ जावा को पुलिस ने मौके पर ही विनष्ट कर दिया. इसके अलावा पुलिस की टीम ने 120 लीटर तैयार देशी महुआ शराब भी जब्त की है.

पुलिस को देखते ही फरार हुए कारोबारी

नदी किनारे सुनसान इलाके में शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था. हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब बनाने वाले कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

Also Read : गया जी : दोस्त को डूबता देख डर के मारे चुपचाप घर भागे दोस्त, 13 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत, ऐसे खुला राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >