गया जी में कुकिंग चैलेंज का आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लजीज व्यंजनों से जीता दिल, छाईं महिलाएं

प्रभात खबर और सनराइज मसाले द्वारा आयोजित कुकिंग चैलेंज में 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने फायर और नॉन-फायर कुकिंग श्रेणियों में अपने ज़ायके के जलवे बिखेरे, जिससे सभी का मन मोह लिया.

प्रभात खबर और सनराइज मसाले के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के बीच कुकिंग चैलेंज का आयोजन किया गया. इसमें करीब 30 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी, जिनमें 'फायर कुकिंग' और 'नॉन-फायर कुकिंग' शामिल थी. दोनों श्रेणियों से पांच-पांच बेस्ट प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए.

इस दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह का कुकिंग चैलेंज पहली बार हो रहा है. इससे न केवल गृहिणियों का हौसला बढ़ेगा, बल्कि लजीज व्यंजन बनाने के हुनर में और निखार आएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने इस आयोजन के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रतिभागियों ने साझा किए अपने अनुभव

  • सुनैना गुप्ता (टिकारी रोड): "मेरे पूरे परिवार को वेज कटलेट बहुत पसंद है. मैं जब घर में बनाती हूं तो सब लोग बड़े चाव से खाते हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत खुशी मिली."
  • भारती प्रियदर्शनी (पीर मंसूर रोड): "इस कुकिंग प्रतियोगिता में मैंने ब्रेड वेज कटलेट बनाया है. घर में सब इसे बहुत पसंद करते हैं, इसलिए मैंने इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई."
  • कंचन वीरेंद्र चौधरी (इंस्पेक्टर कॉलोनी): "पनीर रोल और भुट्टा पकौड़ा हमारे परिवार की पहली पसंद है. प्रभात खबर की इस प्रतियोगिता में यह व्यंजन बनाकर मुझे बेहद खुशी मिली."
  • वीरेंद्र कुमार (इंस्पेक्टर कॉलोनी): "मलाई ब्रेड रोल बनाकर मैंने प्रतियोगिता में भाग लिया. मैं छुट्टियों के दिन भी अक्सर इस तरह के व्यंजन बनाता हूं."
  • शैली कुमारी (टावर चौक, लहरिया टोला): "मशरूम मसाला बनाकर कुकिंग प्रतियोगिता में शामिल हुई. इस मंच पर भाग लेने का अनुभव काफी सुखद रहा."
  • मधु कुमारी (मानपुर): "मैंने प्याज पकौड़ा और भिंडी का पकौड़ा बनाया. अपनी इस कला को सबके सामने पेश कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है."
  • सुमन देवी (पितामहेश्वर रोड): "प्रभात खबर के मंच से वेज बिरयानी बनाकर परोसना गौरव की बात है. मुझे इससे बहुत खुशी मिली."
  • श्रेया राज (पीर मंसूर रोड): "प्रतियोगिता में मैंने ब्रेड दही बड़ा बनाया है. इस आयोजन में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लगा."
  • श्यामली सिन्हा (माड़नपुर): "घर में हमेशा पाव भाजी बनाती हूं और सब पसंद करते हैं. इसलिए प्रतियोगिता में भी यही बनाया. मैं काफी खुश हूं."
  • तमन्ना प्रियदर्शी (राजेंद्र आश्रम): "अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए मैंने हलवा बनाया. इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई."
  • मंजू देवी (अक्षयवट): "केला पनीर का पकौड़ा और सेवई बनाकर इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रभात खबर को इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद."
  • डॉली कुमारी (टिल्हा धर्मशाला): "मेरे घर में पनीर मसाला सभी को पसंद है, इसलिए मैं इसे बनाकर लाई थी. प्रभात खबर का बहुत-बहुत धन्यवाद."
  • रिया कुमारी (टिल्हा धर्मशाला): "घर से ही चिकन मसाला बनाकर लाई थी. घर वालों की पसंदीदा डिश को यहां पेश कर काफी खुशी मिली."
  • प्रतिमा देवी (अक्षयवट रोड): "घर वालों को मेरे हाथ का पास्ता बहुत पसंद है. इसलिए इस प्रतियोगिता में भी मैंने पास्ता ही बनाया."
  • मधु शर्मा (मंगलागौरी रोड): "खास मौकों पर घर वालों के लिए स्पेशल पनीर टिक्का बनाती हूं. आज इस मंच पर भी इसे बनाकर प्रस्तुत किया."
  • इंदू प्रजापति (अक्षयवट रोड): "घर में जब भी पार्टी होती है तो सब मेरे हाथ का चिकन चिल्ली बनवाते हैं. इसे प्रतियोगिता में बनाकर लाते हुए मुझे बेहद खुशी हुई."

Also Read : गया में आधी रात पेंट दुकान में लगी आग, 40 साल पुरानी दुकान धू-धू कर जली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >