गया जी : डुमरिया में लगातार बारिश से तीन खपरैल मकान धराशायी, घरेलू सामान और अनाज बर्बाद

डुमरिया में चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण तीन किसानों के खपरैल मकान गिर गए, जिससे अनाज और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवारों को मदद की दरकार है।

डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर कच्चे और खपरैल मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. इसी क्रम में डुमरिया और छकरबंधा थाना क्षेत्र में तीन किसानों के खपरैल मकान अचानक गिर गये.

तीन किसानों के मकान बारिश में गिरे

जानकारी के अनुसार, डुमरिया थाना क्षेत्र के सुज्जी गांव निवासी जवाहर राम और अजय मिस्त्री का खपरैल मकान तेज बारिश के कारण गिर गया. वहीं, छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव निवासी सुरेश यादव का भी खपरैल मकान बारिश के दौरान धराशायी हो गया.

घरेलू सामान और अनाज हुआ बर्बाद

मकान गिरने से घर में रखी चारपाई, कपड़े, खाने-पीने का अनाज समेत अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गये. सामान और अनाज के बर्बाद होने से पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

क्षतिग्रस्त मकान दिखता पीड़ित किसान | Prabhat Khabar Network

मकान गिरने से मची अफरा-तफरी

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण खपरैल मकान पहले से ही कमजोर हो गये थे. बारिश के दौरान अचानक मकान का हिस्सा गिरने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पीड़ित परिवारों के सामने रहने की समस्या

मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गयी है. परिवारों को बारिश के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सरकारी राहत की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों का स्थल निरीक्षण कराकर नियमानुसार सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए.

ALSO READ : बोधगया में फास्ट फूड दुकानदार को जातिसूचक गाली, लोहे की रॉड से पिटाई, एससी एसटी एक्ट में दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >