गया जी : गुरारू के डबूर गांव में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विभाग कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

गया जी के गुरारू प्रखंड के डबूर गांव में बिजली की लगातार समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित होने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया.

Guraru Electricity Problem : गया जी के गुरारू प्रखंड के डबूर गांव में लगातार बनी बिजली समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की.

बिजली कटौती से प्रभावित कामकाज और पेयजल संकट

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की.

उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

अधिकारियों की बातचीत और आश्वासन के बाद समाधान

मामले की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. विभाग की ओर से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया गया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने-अपने घर लौट गए.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >