गयाजी के सुरहर नदी में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Gayaji News: मैगरा थाना पुलिस ने सुरहर नदी से अवैध रूप से खनन कर ले जाया जा रहा बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया. पुलिस की दबिश की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

गयाजी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी जिले के डुमरिया क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मैगरा थाना पुलिस ने सुरहर नदी से अवैध रूप से खनन कर ले जाया जा रहा बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया. पुलिस की दबिश की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार मैगरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इमामगंज-डुमरिया सीमा के समीप स्थित सुरहर नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई.

पुलिस को देखते ही चालक ने छोड़ा ट्रैक्टर

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची. ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन छोड़कर फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने मौके से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे थाना लाया गया.

सुरहर नदी से हो रहा था अवैध खनन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर में लदा बालू सुरहर नदी से अवैध रूप से निकाला गया था. प्रशासन लंबे समय से अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर खनन में जुटे हुए हैं.

चालक की पहचान में जुटी पुलिस

मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. फरार चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और सरकारी नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

खनन माफियाओं में दहशत

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और नदी क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगेगी.

Also Read: गयाजी में हज से लौटे हाजियों का फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मुबारकबाद देने वालों की लगी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >