गयाजी में सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की गई जान, 10 दिन पहले हुई थी शादी

जिले के आंती थाना इलाके के बरई गांव निवासी स्वर्गीय अकिलेश्वर यादव के 19 वर्षीय पुत्र संतु कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई.

Gayaji News: (कोंच प्रखंड से श्रीनिवास) जिले के आंती थाना इलाके के बरई गांव निवासी स्वर्गीय अकिलेश्वर यादव के 19 वर्षीय पुत्र संतु कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार संतु कुमार गुरारू से अपने गांव लौट रहा था.

कैसे हुआ हादसा

इसी दौरान बरई सूर्य मंदिर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गुरारू ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया.

10 दिन पहले हुई थी शादी

गयाजी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि संतु कुमार की शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया.

Also Read: औरंगाबाद एसपी का एक्शन, क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को दिया सख्त आदेश, जानिए पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >