अंडर-20 जिला कबड्डी टीम चयन के लिए 21 जुलाई को ट्रायल, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

गया जी जिला कबड्डी एसोसिएशन 21 जुलाई 2026 को अंडर-20 जिला टीम चयन ट्रायल आयोजित करेगा. खेल भवन में होने वाले ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित दस्तावेज और खेल किट साथ लानी होगी.

Gaya Ji News : गया जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आगामी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अंडर-20 जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 21 जुलाई 2026 को किया जायेगा. एसोसिएशन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह चयन ट्रायल स्थानीय खेल भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

उम्र और वजन सीमा का पालन करना होगा अनिवार्य

एसोसिएशन के नियमों के मुताबिक, इस चयन ट्रायल में केवल 20 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे. आयु सीमा के साथ-साथ खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंड के तहत उनका अधिकतम वजन 75 किलोग्राम निर्धारित किया गया है. इस तय मानक से अधिक वजन या अधिक उम्र के खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा.

इन जरूरी दस्तावेजों और खेल किट के साथ पहुंचे खिलाड़ी

ट्रायल में भाग लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज और खेल सामग्री लाना अनिवार्य होगा, जो इस प्रकार हैं:

  • आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की मूल (ओरिजिनल) प्रति और फोटोकॉपी.
  • दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो.
  • खेल किट (टी-शर्ट, निक्कर और मैट शूज).

अजीत रोहित के नेतृत्व में बनी चयन समिति

इस पूरी चयन प्रक्रिया के निष्पक्ष और सुचारू संपादन की जिम्मेदारी संयोजक अजीत रोहित के नेतृत्व में गठित की गई विशेष चयन समिति निभायेगी. इस समिति में रोहित सिंह, सौरव कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार और अतीकुर रहमान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

गया जिला कबड्डी एसोसिएशन के सभापति आनंद शंकर तिवारी ने जिले के सभी योग्य और पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों व खेल सामग्री के साथ खेल भवन पहुंचकर ट्रायल में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >