Gaya News: गया से प्रयागराज जाने वाली 6 ट्रेनें रद्द, जंक्शन पर हाई अलर्ट, देखें नाम

Gaya News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीड़ बढ़ने के कारण भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है. इसे देखते हुए गया जंक्शन पर अलर्ट जारी हुआ है.

Gaya News: कुंभ मेले में भीड़ बढ़ने के कारण स्पेशल ट्रेनों को चलाने को लेकर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. इसकी सूचना रेलवे की ओर से दो दिन पहले जारी कर दी गयी थी. बताया जाता है कि गया जंक्शन से खुलनेवाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बुधवार को रद्द रहा. वहीं गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली अप में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व डाउन में जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, भावनगर-आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहा. बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, रद्द रहने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी.

ट्रेन के अंदर जाते यात्री

यात्री ट्रेनों को बढ़ाने की कर रहे मांग

गया रेलवे स्टेशन पर आने-जानेवाले श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रयागराज जानेवाली ट्रेनों की संख्या काफी कम है. शाही स्नान करने को लेकर श्रद्धालु ज्यादा संख्या में प्रयागराज कुंभ मेला पहुंचना चाहते हैं. यही वजह है कि भीड़ बढ़ गयी है. वहीं दूसरी ओर ट्रेनों का परिचालन रद्द होने की सूचना पर काफी संख्या में श्रद्धालु मायूस होकर घर लौट गये.

गेट पर भी यात्रा कर रहे हैं लोग

यात्री अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनीश कुमार, सोहन कुमार ने बताया कि प्रयागराज मेला में जाने के लिए अपने परिवार के साथ गया जंक्शन पर पहुंचा हूं. लेकिन, अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में चढ़ नहीं पाये. इस कारण यात्रा करने से वंचित हो गये. वहीं अन्य रेलयात्रियों ने बताया कि लगातार भीड़ होने के कारण गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगा दी जानी चाहिए थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया जंक्शन को किया हाइ अलर्ट

इस संबंध में डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ बढ़ गयी है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आरपीएफ व रेल पुलिस के अधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है और भीड़ को नियंत्रण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : बेला-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रिसौद गांव के पास बनेगा ओवरब्रिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >