संवाददाता, गया जी. ऑपरेशन अमानत के तहत गया आरपीएफ ने गंगा-सतलज एक्सप्रेस में छूटे यात्री के बैग को बरामद कर सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया. बैग मिलने के बाद यात्री ने राहत की सांस ली.
रेल मदद से मिली बैग छूटने की सूचना
आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद से संबंधित शिकायत मिलने के बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, डीडीयू द्वारा गया आरपीएफ को इसकी सूचना दी गयी थी. शिकायतकर्ता महेंद्र यादव श्रीराम खासमिर्जा, थाना गौरी बाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
अनुग्रह नारायण रोड पर उतरने के बाद चला पता
महेंद्र यादव ट्रेन संख्या 13308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस से वाराणसी से अनुग्रह नारायण रोड की यात्रा कर रहे थे. अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि इंजन के समीप स्थित जनरल कोच में उनका काले रंग का पिट्ठू बैग छूट गया है.
रेल मदद संदर्भ संख्या से आरपीएफ ने शुरू की कार्रवाई
रेल मदद संदर्भ संख्या 2026090700171 के आधार पर गया आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक रामसेवक ने यात्री से संपर्क किया. इसके बाद ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने का इंतजार किया गया.
गया स्टेशन पर कोच अटेंड कर बरामद किया बैग
ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ कर्मियों ने संबंधित कोच को अटेंड किया और यात्री का बैग बरामद कर लिया. बरामद बैग को गया आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखवा दिया गया और इसकी सूचना यात्री को दी गयी.
सत्यापन के बाद यात्री को सौंपा बैग
सूचना मिलने के बाद महेंद्र यादव गया आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरपीएफ ने उनका बैग सही-सलामत उन्हें सौंप दिया.
करीब दो हजार रुपये का था सामान
बैग और उसमें रखे सामान की अनुमानित कीमत करीब दो हजार रुपये बतायी गयी है. ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ की कार्रवाई से यात्री को उसका सामान सुरक्षित वापस मिल गया.
ALSO READ : पितृपक्ष से पहले 300 करोड़ से बदलेगा गया जंक्शन का स्वरूप, 6400 वर्गमीटर का एयर कॉनकोर्स बनेगा आकर्षण
